किसी कवि की कविता लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
किसी कवि की कविता लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बुधवार, 10 दिसंबर 2008

सबसे खूबसूरत चीजें!

(ये कविता किसकी है ये हमें नही पता है पर कोई 11 साल पहले सिर्फ़ एक बार नजर से गुजारी ये कविता हमेशा याद में रहती है और जब कभी कुछ भूल जाता है तो ख़ुद ही भाव से निकल कर शब्द साथ देने को आ जाते हैं.)


सबसे खूबसूरत वो समुद्र है
जो अभी तक देखा नही गया है.

सबसे खूबसूरत वो बच्चा है
जो अभी तक पैदा नही हुआ है .

सबसे खूबसूरत वो फूल है
जो अभी तक खिला नही है.

सबसे खूबसूरत वो सुबह है
जो अभी आने वाली है.

सबसे खूबसूरत वो शब्द हैं
जो अभी कहे जाने हैं.

और सबसे खूबसूरत वो सन्देश हैं
जो अभी दिए जाने बाकी हैं .

hamarivani

www.hamarivani.com